खुर्जा। ।भारत पुष्प। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की टीम ने पुलवामा शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस पर्व को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सूबेदार राजवीर सिंह, डिप्टी कमांडेंट मधु कुमार सिंह राणा,समाजसेवी रंजना सिंह गौतम ने संयुक्त रूप से पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जिला महासचिव विपिन सिसोदिया ने मंच संचालन किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनिकों के बलिदान के बारे में जमकर बोले, “अगर आज हम सुरक्षित हैं तो सिर्फ सैनिकों की वजह से।” डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा की आज हम 79 वां स्वतंत्रता दिवस एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के तत्वाधान में बहुत ही भव्यता के साथ मना रहे हैं। आज का दिन भारत माता, महापुरुषों, क्रांतिकारी और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। महासचिव विपिन सिसोदिया ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । सारा वातावरण जय हिंद, जय भारत, जय वीर नौजवानों की उद्घोष से गूंज उठा। सारा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। देशभक्ति गीतों ने सभी की आंखों को नम किया। नितिन सिसोदिया ने “चिट्ठी आई है” देशभक्ति गीत से सभी पूर्व सैनिकों का दिल जीत लिया। अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, कैलाश राघव, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल भगवानदास, अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, प्रोफेसर अजय छोकर, रॉबिन राणा, हवलदार हरवीर सिंह राघव, शाकुल तायल, राम दिवाकर, अभिषेक गोस्वामी, सत्येंद्र जादौन, गौरव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक गर्ग, पुनीत साहनी, सचित गोविल, नवीन राजपूत, नेत्रपाल सोलंकी, राहुल सिंह, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतुल गोविल, शेखर वर्मा, डीसी गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुनील गौतम,वीरेंद्र गुप्ता, सिसर, विकास वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
