खुर्जा। ।भारत पुष्प। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा ऑनलाइन फ़ैमिली काउंसलिंग हेतु वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा  काउंसलर्स  की क्षमता संवर्द्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ़ के सहयोग से किया गया ।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पद्मजा चौहान ने पुलिस,काउंसलर्स के मानसिक स्वास्थ्य हेतु संवेदना सेवा सपोर्ट का विमोचन किया । मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का शुभारंभ वृंदा शुक्ला पुलिस महानिदेशक ,महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया गया ।उन्होंने कहा कि यूनिसेफ़ द्वारा नामित काउंसलर्स बहुत बहुत बधाई के पात्र हैं, जो पुलिस विभाग के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के लिए निःशुल्क सेवाएँ अर्पित कर विशेष योगदान दे रहे हैं ।जिससे 1090 नवीन सफलता के आयाम गढ़ रहा है ।उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से आज तक की अवधि के दौरान कुल 5328 शिकायतें प्राप्त हुई ,जिनमें से सभी शिकायतों अर्थात सौ प्रतिशत शिकायतें काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाई गई।यूनिसेफ़ द्वारा नामित काउंसलर्स में से पन्द्रह बेस्ट काउंसलर्स चुने गए ।जिसमें एकेपी डिग्री कॉलेज की एकता चौहान का चयन किया गया और इस अवसर पर उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति भेंट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन एएसपी रूक्मणी वर्मा और राज्य सलाहकार यूनिसेफ़ महर्षि अग्निहोत्री ने ऑनलाइन फ़ैमिली काउंसिलंग 1090 के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया ।यूनिसेफ़ उत्तर प्रदेश से दिनेश ने बाल एवं महिला सुरक्षा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं टेली काउंसिलिंग के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की ।कार्यशाला में डा नीरजा एवं डा सौम्या सिंह ने प्रशिक्षण सत्रों में काउन्सलिंग के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि समानुभूति भरा व्यवहार निपुण काउंसलर की पहचान होती है ।सभी काउंसलर्स के दिशा निर्देशक डा अंशुमाली जी, डा रश्मि सोनी जी, डा शिल्पी एवं सभी 1090 पुलिस विभाग का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा है ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *