खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि०) के  तत्वावधान में मंडल के 30 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण की भव्य रासलीला के रूप में राज उपवन कोठी राज नारायण नावल्टी रोड खुर्जा में संपन्न होगा। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। मंडल के मीडिया प्रभारी आचार्य जयभगवान शर्मा ने बताया कि भव्य कलश यात्रा श्री चामुंडेश्वर मंदिर गांधी रोड से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर – कबाड़ी बाजार – बिंदा वाला चौक – सर्राफा बाजार – सब्जी मंडी – सुभाष रोड से – ककराला होते हुए कथा मंडप कोठी राज नारायण पर समाप्त होगी। कलश यात्रा में हजारों सौभाग्यशाली माताएं,बहिनें सुसज्जित कलश के साथ शोभा बढ़ाएंगी।  मंगल कलश यात्रा में भगवान की सुंदर झांकियां, शहनाई, बैंड-बाजे शामिल होंगे। मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा ने बताया कि कलश उठाने वाली सभी सौभाग्यशाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा,तथा कलश उठाने वाली सभी महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 03 सितंबर 2025 से 09 सितंबर 2025 तक सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कथा प्रवर आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी-वाणी में संपन्न होगी, तथा 10 सितंबर को हवन (यज्ञ) होगा।  11 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025 तक भव्य श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन होगा। सभी धर्म प्रेमी कार्यक्रम में पधार कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *