सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा  गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन नगर सिकंदराबाद देहात के गांव आजमपुर हुसैनपुर के श्री राम इण्टर कॉलेज पर किया गया किया गया। इस कार्यक्रम में प्रान्तीय चेयरमैन सतीश चंद्र गर्ग ने भारत विकास परिषद का परिचय व संस्कार संयोजक हरशरण शर्मा ने गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन पर चर्चा की। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा  ने सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों व अथितियों को शपथ ग्रहण कराई।

इस मौके पर गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन प्रकल्प के अंतर्गत विद्यालय के 6 अध्यापकों तथा 6 विद्यार्थियों को पटका पहनाकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ राम कुमार सिंह निदेशक, हरि ओम प्रधानाचार्य, कुलदीप सिंह उपप्रधानाचार्य, शयोपाल सिंह सहायक अध्यापक, नवनीत शर्मा सहायक अध्यापक के अलावा छात्र चुनमुन इण्टर मीडिएट प्रथम, दीपांशु इण्टर मीडिएट द्वितीय, गौरी हाई स्कूल प्रथम,अंजलि हाई स्कूल द्वितीय,अमन भाटी प्रथम, अष्टम संध्या द्वितीय सप्तम, रितिका, द्वितीय भारत को जानो, अमिका द्वितीय भारत को जानो। इस अवसर पर शाखा से शाखा सचिव विभोर गुप्ता, जुगल किशोर, हरशरण शर्मा, माधुरी गर्ग, सतीश गर्ग, भूपेंद्र सैनी, एसएन शर्मा आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का मंच संचालन वेद प्रकाश गुप्ता ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *