सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपाल कार्यकर्ताओ ने सेवा पखवाड़ा की सफाई अभियान चलाकर शुभारंभ किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ नें क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान में सफाई अभियान चलाया। भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान चलाकर मनाया जा रहा है। रामबाड़ा/रामलीला मैदान में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ संग मिलकर साफ-सफाई अभियान चलाया और इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाइयाँ भी बाँटीं।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह दिन विशेष है क्योंकि यह न सिर्फ भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व है, बल्कि राष्ट्र के प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और कहा कि मोदी जी 2014 में जब प्रधानमंत्री बने तभी से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं और एक दिन भी अवकाश लिए बिना वे लगातार देश सेवा कर रहे हैं ओर बताया की सेवा पखवाड़ा आज से शुरु होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता धार्मिक स्थलों, सामुदायिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और सेवा की भावना के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, महामंत्री नरेंद्र सैनी, ललित शर्मा, सभासद मोहित सैनी, सुभाष मावी, सचिन सैनी, सुशील राणा, रवि लोधी, संजीव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *