खुर्जा: ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों को एक ट्रक भरकर रोटरी रिलीफ़ रिसोर्स सेंटर, जालंधर (जिला 3070) को राहत सामग्री भेजी गयी। रोटरी क्लब खुर्जा ने रोटरी सेवा ट्रस्ट खुर्जा के माध्यम से रोटरी जिला- 3070 द्वारा संचालित “ऑपरेशन फॉर ह्यूमिनीटी” के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायतार्थ राहत सामग्री भेज कर सहयोग प्रदान किया। राहत सामग्री के तहत बाढ प्रभावित लोगों के लिए दैनिक प्रयोग की सामग्री भेजी गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन आराध्य कुमार के अलावा सचिव सुशील ढींगरा, डॉ. कुम्देश गोस्वामी, डॉ. बकुल तायल, जय किशन अग्रवाल, एनके शर्मा, जितेन्द्र बंसल एडवोकेट, राकेश सिंघल, सचिन शर्मा, दिनेश चौधरी, रविन्द्र गुप्ता, शलभ पाण्डेय, अनिल अग्रवाल, एसपी दादू एवं प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।
![]()
