खुरजा। ।भारत पुष्प। श्री राम लीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान में रात भजन संध्या का आयोजन गाजियाबाद से पधारी आरूषी गंभीर के ओजस्वी वाणी से पूरा पॉटरी नगरी खुरजा राधाकृष्ण भक्तिमय हो गई ।देर रात साढ़े आठ बजे आरंभ हुई कृष्ण भक्ति से उपस्थित हजारों की तादात में पहुंची भीड़ आरूषी गंभीर के मुखरबिंदु से निकली राधेकृष्ण के गीतों पर ना केवल गुन गुना रही थी,बल्कि उनके गीतों पर मतवाली होकर थिरक रहीं थी ।राधे राधे की धुन पर मतवाली हो रही थी ।लगता था संपूर्ण वृंदावन बरसाना यहीं विराजमान है । आरुषी गंभीर जी के मुख से निकलता एक एक भजन राधा कृष्ण की याद को द्विगुणित कर रहा था । आरूषी गंभीर जी के भजन संपूर्ण छेत्र को भक्ति प्रदान कर रहे थे । लोग राधा कृष्ण की धुनों पर कभी खत्म न होने की आस में भक्ति विभोर हो रहे थे ।देर रात तक चलता भक्ति कार्यक्रम लंबे समय तक याद रहेगा । इससे पूर्व राधा कृष्ण कि प्रतिमा पर कमेटी पदाधिकारियों संग आरूषी गंभीर जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके भजन संध्या का शुभारंभ किया । भजन संध्या कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अंजना भगवान दास सिंघल के अलावा रामलीला कमेटी से पुनीत साहनी प्रधान, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्छ , सचित गोविल महामंत्री, विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, रजत अग्रवाल प्रिंट मीडिया प्रभारी , महेश चौधरी इंचार्ज ,नवीन राजपूत,विशाल पोद्दार,रंजन वाधवा और पी पी अरोड़ा संयोजक, विशाल वाधवा, हरजीत सिंह,विनोद पहलवान , जीतू अग्रवाल ,पीलू अग्रवाल,रवि अग्रवाल, अशोक टिम्मी,नरेश गर्ग,रवि अग्रवाल,देवेंद्र आर्य,आशीष गोयल,चमन जुनेजा, सभासद, गोलू माहोर, सभासद,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित थे ।
![]()
