खुर्जा। ।भारत पुष्प। ग्राम धरपा में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की महिलाओं द्वारा पीत वस्त्र धारण करके अपने सिरों पर कलश धारण किये गये तथा पूरे गाजे बाजे के साथ वह कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंची। ग्राम धरपा निवासी गौरव तौमर ने बताया कि वृद्वांवन के कथा व्यास राहुल कृष्ण महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जायेगा।
कलश यात्रा में बलवीर सिंह तोमर ललित कुमार तोमर कुलदीप तोमर गौरव तोमर विनोद तोमर गजेयपाल सिंह शशि शर्मा हितेश तोमर राहुल तोमर लकी जादौन तान सिंह तोमर अभय भारद्वाज हनी रिंकू आदि सैकड़ो भक्त मोजूद रहे।
![]()
