खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ किया गया तथा हवन यज्ञ कर विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया जिसमें सभी ने अपने शास्त्रों पर ब्राह्मण द्वारा तिलक कर कर कलवा बंधवाकर पूजा कराई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष विजय सोलंकी उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह राघव महासचिव शिवराम सिंह राघव ठाकुर अनिल सिंह सुरेंद्र सिंह राघव नगर संदीप जादौन सतीश सोलंकी योगेश चौहान दिनेश ठाकुर मीडिया प्रभारी एमपी सिंह राणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य शिव ज्ञान सिंह चौहान पूर्व प्रिंसिपल प्रधानाचार्य प्रथम ठाकुर हरपाल सिंह पूर्व विधायक का सभी ने सम्मान किया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस विजयदशमी उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए समाज को एकत्रित कर देश को अखंड बनाने की बात कही।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *