–अधिकारियों को जारी किए दिशा निर्देश

बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12.10.2025 को आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 सम्पन्न कराए जाने हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला विधालय निरीक्षक विनय कुमार द्वारा बताया गया कि राज्य/प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को  (पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे एवं 02:30 बजे से 4:30 तक) दो पालियों में जनपद के 25 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित होगी, जिसमें 11112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत  है कि आयोग द्वारा प्रत्येक केन्द्र पर 1 सब इंस्पेक्टर, 3 पुरुष आरक्षी, 2 महिला आरक्षी व 2 होमगार्ड पुलिस बल लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी श्रुति ने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्राध्यक्ष/केन्द्र व्यवस्थापक संलग्न निर्देशिका के अनुसार अपने केन्द्र पर सम्पूर्ण व्यवस्थायें पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास जो गोपनीय सामग्री पहुँच रही है, उसकी सील सुरक्षित है एवं परीक्षा केन्द्र पर समस्त व्यवस्थायें पूर्ण है व स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 06:30 उपस्थित होकर परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में जाकर आवश्यक निरीक्षण करेंगे तथा केन्द्र प्रतिनिधि, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्र पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक अपने दायित्वों का निर्देश पुस्तिका का अवलोकन भली-भांति कर कार्य करेगें। समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण व कक्ष निरीक्षक एवं संस्था द्वारा नामित बायोमैट्रिक कर्मचारियों द्वारा अपना परिचय पत्र अवश्य पहना जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी श्रुति द्वारा एसपी सिटी को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर आयोग द्वारा निर्धारित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैठक में जिलाधिकारी श्रुति द्वारा आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सुचारु, निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये, और परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट मशीनें, स्कैनर, प्रिंटर की दुकानों को बन्द रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *