खुर्जा। ।भारत पुष्प। सिटी स्टेशन स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर जाटव विकास मंच की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।  

मंच से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया। इस अवसर पर जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमाल, प्रधान नेतानंद, कालू, डब्बू, आदित्य गौतम, पप्पू, कालीचरण, डॉ. अशोक, बंटी, प्रवीण, सिद्धार्थ, चमन, योगेश, भीम सेन, विक्की सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बाबा साहब के विचारों पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता तथा भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *