–मात्र 03 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 29 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से किया जाए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी सदर, एएसपी रिजुल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
