बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को भव्य सामूहिक विवाह/निकाह समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 82 जोड़ों जिसमें 59 हिन्दू तथा 23 मुस्लिम जोड़े शामिल थे, का विवाह/निकाह विधि/विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा जिला पंचायत डॉ अंतुल तेवतिया, विधायक, सिकन्द्राबाद लक्ष्मी राज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  निशा ग्रेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बुलंदशहर दीप्ति मित्तल,जिला विकास अधिकारी बुलन्दशहर, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित निम्न समस्त सुविधाएँ एवं सहायता प्रदान की गई। कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपया 60,000/- (रूपये साठ हजार मात्र) कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अन्तरित की जाएगी। धनराशि रूपया 25,000 (रूपये पच्चीस हजार मात्र) मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री शासनादेश में दी गई व्यवस्थानुसार मौके पर वर-वधू को उपलब्ध करा दी गई। कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रूपया 15,000 प्रति जोड़ा व्यय किया जायेगा।  कार्यक्रम शांति, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *