जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल गैर सरकारी स्कूल कोलिजों में सरकारी फीस के अलावा विभिन्न मदों के नाम पर अवैध फीस वसूली की जाती रहती है। जिसकी कोई रसीद भी नही दी जाती है। रसीद केवल उसी फीस की दी जाती है जो सरकारी फीस होती है। जबकी इस अवैध फीस वसूली को लेकर बच्चों व उनके परिजनों का कहना होता है कि यह अवैध फीस वसूली कोलिज प्रबंधक की सह पर वसूली की जाती है इस भ्रष्टाचार में मोहरा कोलिज के प्रधानाचार्य को बनाया जाता है। जबकी सारी अवैध फीस वसूली प्रबंधन समिति के खाते मे जाती है और इसका बोझ विद्यार्थी के परिजनो की जेब पर पड़ता है तो कोलिज के छात्र छात्राएं समय समय पर विरोध प्रदर्शन करते रहते है। इसी प्रकार का एक अवैध फीस वसूली का मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज का सामने आया है।
इस कोलिज के बच्चों ने विरोध धरना-प्रदर्शन कर आरोप लगाते हुए बताया की हमारे जनता इंटर कॉलेज मे सरकारी फीस के अलावा 51 सौ रुपए की अवैध फीस वसूली जा रही है। इस मामले को लेकर जब हमने विरोध किया तो कोलिज के प्रधानाचार्य व कुछ शिक्षकों ने हमको प्रताड़ित कर धमकी दी जा रही है की अगर आप लोगो नें कोई धरना-प्रदर्शन किया तो हम आपको फेल कर देगें। ओर बताया की की जो भी कोई जांच अधिकारी जांच करने आता है वो भी हमको धमकाने की कोशिश करता है। इसी बाबत ए0बी0वी0पी कार्यकर्ताओ ने भी कोलिज प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा की अगर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इस मामले पर जल्द संज्ञान लेकर कार्यवाही नही करते है तो अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। इसी मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार से फोन पर वार्ता कर जानकारी जुटाई तो साहब ने बताया की यह मामला हमारे संज्ञान मे आया है पता चला की अवैध वसूली अब नही पहले हुई थी इसकी जांच पड़ताल करायी जा रही है। जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी और अवैध वसूली जो की वो वापस करायी जायेगी।
![]()
