खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को नगर के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में जैनिथ पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। प्रदर्शनी में शहर के अनेक स्कूलों लगभग 12 ने भाग लिया। प्रदर्शनी में कक्षा 8 के सुमित, उजैर एवं प्रिंस प्रथम स्थान पर बाजी मारी। विद्यालय लौटने पर विद्यालय के डायरेक्टर राहुल राठी एवं प्रिंसिपल गीता डेंग एवं वाइस प्रिंसिपल बबीता शर्मा द्वारा विजेताओं को मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। जिससे स्कूल में खुशी का माहौल बना रहा।
![]()
