–फोर लेन, क्षेत्रीय विधायक की नयी इस पहल से आमजन को मिलेगी जाम से राहत

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे आमजन को राहत तो मिल रही है मगर आमजन द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने पर काफी दुख हो रहा है मगर फिर भी वही दुखी अतिक्रमणकारी सड़क बनने के बाद खुशी व सुख महसूस कर लाभ उठा रहे है। उसी क्रम में नगर सिकंदराबाद क्षेत्र के दनकौर रोड़ का चौड़ीकरण यानी फोर लेन होने जा रहा है इस रेलवे रोड़ को फोर लेन कराने को लेकर नगर की जनता ने न जाने कितनी बार आवाज उठायी है। इसी आवाज को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तक पहुंचा दिया है कहा जा रहा है वह इस मार्ग को फोर लेन कराने का प्रस्ताव भी पास करा लाये है। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया की नगरवासियों की आवाज को योगी जी ने प्रस्ताव पर विकास के पंखो की मुहर लगा दी और इसके लिए 17 करोड़ 61 लाख 94 हजार की धनराशी पास कर दी है। इस धनराशी से दनकौर तिराहे से निजामपुर पुल तक 2.300 किलोमीटर तक फोर लेन का चौड़ीकरण होगा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *