खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पाटरी नगर के गांव किला मवई के जंगल में एक पेंड़ पर फंदे पर युवक का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गयी और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस व परिजनों को सूचित कर दिया गया। सूचना पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई। पुलिस, ग्रामीणों व परिजनो ने बताया की मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपू पुत्र महावीर ब्रज बिहार कोलोनी खुर्जा के रुप मे हुई है। दीपू खुर्जा के पॉटरी मे मजदूरी करता था। इसकी किसी से कोई दुश्मनी नही थी।
![]()
