अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

उसी क्रम में शुक्रवार को थाना अनूपशहर में बिल्डिंग मैटीरियल व्यापारी के घर मे दिनदहाड़े  सीबीआई अफसर बनकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने बताया की सुबह 9 बजे के लगभग अनूपशहर के मुहल्ला पोखर निवासी व्यापारी शंकरभगवान अग्रवाल के यहां पर दिनदहाड़े पहले 2 बदमाश सीबीआई अफसर बनकर घुस गये और पीछे से 2 और आ गये इन चारो बदमाशों ने व्यापारी के सभी सदस्यों को एक कमरे मे तंमचे के बल पर बंधक बनाकर 5 लाख नकदी, सोने चांदी के आभूषणों की लूट कर फरार हो गये। सूचना पर स्थानिय पुलिस व जिला कप्तान सीओ विकास कुमार चौहान मय दल बल के घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *