–पूरा नगर हुआ भक्तिमय

–विभिन्न प्रदेशों की झांकियां बैंड व हाथी रहे लोगों का आकर्षण का केंद्र

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में जैन समाज द्वारा सोमवर से बुद्धवार तक तीन दिन के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सोमवार को भव्य एवं विशाल महा रथ यात्रा का आयोजन शारदा जैन अतिथि भवन से किया गया। महारथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर विंदा वाला चौक से दाता राम चौक स्थित जैन मंदिर पर पूर्ण हुई। जिसमें केरल, मेघालय, जालंधर, नासिक, बड़ौत, आगरा की झाकियां एवं रथ यात्रा मुख्य आकर्षण रहीं। साथ ही हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा, भारत के प्रसिद्ध बैंड द्वारा भजन, हाथी, घोड़े, ऊट भी लोगों को लुभाते रहे। महा रथयात्रा का नगर की विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह कैंप लगा कर स्वागत किया गया।

आकाश जैन एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर को सामाजिक एवम सांस्कृतिक नाटिका और कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 दिसंबर को भारत के बड़े बड़े कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे जैन समाज में पूरा उत्साह देखा गया। महा रथ यात्रा में गोपाल जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, आकाश जैन, संजय जैन. मुकेश जैन, रोहित जैन अनुज जैन अभय जैन अभिषेक जैन मोनु जैन, अर्जुन जैन, पवन जैन, अरून जैन, राजू जैन, मनन जैन, मनोज जैन, यथार्थ जैन, छवि जैन, रश्मि जैन, दीपांश जैन, मुकुल जैन, उमा जैन, हिमांशी जैन, बबिता जैन, लिशा जैन, निशांत जैन, नमन जैन, रूपाली जैन, प्रभात जैन व दुष्यंत जैन आदि रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *