बुलंदशहर। भारत पुष्प। बुधवार को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,जिला गंगा समिति,जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहुत की गई जिसमें जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी/ नोडल अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण के 2026 –27 नवीन लक्ष्य अनुसार पौध उगान एवं गड्ढा खुदान की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं ग्रीन चौपाल बैठक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश प्रदान किए तथा सी एम डैशबोर्ड की प्रगति ,वर्ष 2025–26 में कराए गए वृक्षारोपण की सफलता प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए,जिला गंगा समिति में डॉल्फिन संरक्षण हेतु पिंगर उपकरण के सम्बन्ध में डब्लू डब्लू एफ द्वारा अगली बैठक में प्रस्तुतीकरणकरण देने हेतु निर्देशित किया गया और जनपद बुलंदशहर के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालो से मेडिकल कचरा का उठान नियमित हो इस पर निगरानी समिति गठित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
![]()
