खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित श्री चितई वाले बाबा का पूजा अर्चन कर उन्हें चोला चढ़ाया गया समस्त पूजा विधि मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर शर्मा द्वारा मंदिर अध्यक्ष देवेश कौशिक एवं सचिव रोहित अग्रवाल से प्रातः काल में ही संपन्न कराया गया तत्पश्चात मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित श्री राम लखन सीता मन बसिया के विग्रह के समक्ष 108 हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही सुंदर तरीके से किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

तत्पश्चात श्री हनुमान जी महाराज को सवामणि का भोग लगाकर उसका प्रसाद भक्तों के लिए वितरित किया गया नव वर्ष के मौके पर मंदिर में प्रातः काल से ही भक्तों की अपार भीड़ मौजूद रही श्रद्धालुओं ने माता रानी को प्रसाद चुन्नी फल मेवा चढ़कर माता रानी के समक्ष अपनीमन्नतें मांगी इस दौरान मंदिर कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()
