सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जामामस्जिद क्षेत्र के खारी कुंआ पर नवनिर्मित पुलिस चौकी बड़ा बाजार का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित नें नारियल फोड़कर व शिलापट का पर्दा हटाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह नें बताया की बड़ा बाजार के लोगो की मांग थी की क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस चौकी का होना अनिवार्य है इसलिए आमजन की मांग पर जामामस्जिद के पास खारी कुंआ पर एक पुलिस चौकी का पूर्व मे शिलान्यास किया गया था जो नवनिर्मित हो चुकी है उसी का आज शुभारंभ नारियल फोड़कर व शिलापट का पर्दा हटाकर किया गया है।
इस चौकी से बड़ा बाजार व खारी कुंआ क्षेत्र के लोगो सुरक्षा बेहतर मिलेगी।
![]()
