बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी क्रम में सोमवार को नगर निवासी राष्ट्रीय लोकदल के ब्लाक प्रमुख के भतीजे की संदिग्ध परिस्थिती मे पीट पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। ओर अकरम नाम के शख्स को घायल बताया जा रहा है। सूचना पर स्थानिय पुलिस व कप्तान दिनेश कुमार एंव कई थानो की पुलिस मौक पर पहुंच और मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही मे जुट गयी।

जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह नें बताया की नीमखेंड़ा मे मुमताज के आम के बाग के खरीदने को लेकर कई ग्रुप के लोगो से बातचीत चल रही थी जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के ब्लाक प्रमुख के भतीजे भी जमीन को खरीदने के इच्छुक थे वो जैसै ही उस बाग की जमीन की नापतौल करने को गये तभी दूसरी खरीदार पार्टी के लोग भी वहा मौजूद थे तभी दोनो पार्टियों मे कहासुनी होने लगी ओर यह कहासुनी मारपीट में बदल गयी मारपीट इतनी भयावह हो गयी जिसमे एक ब्लाक प्रमुख के भतीजे की हत्या हो गयी और अकरम नाम का शख्स घायल हो गया। सूचना पर स्थानिय पुलिस व अन्य थानो की फोर्स भी बुलायी गयी और जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गयी। इस हत्याकांड के मामले को लेकर जिला अस्पताल/ मैडिकल कोलिज मे हडकंप मचा रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ओर जांच पड़ताल मे जुट गयी।इस मामले को लेकर ब्लाक प्रमुख ने आरोप लगाते हुए बताया की आरोपीयों ने उसकी लाईसेंसी पिस्टल भी छीन ली है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *