खुर्जा। भारत पुष्प। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा खुर्जा के संत राजिंदर आश्रम में एक दिवसीय यंग एडल्ट्स सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ ज़ोन यू पी ११ के इंचार्ज अनिल दुआ व हेड क्वार्टर की टी, ज़ोन ११ की यंग एडल्ट्स की ज़ोन कॉर्डिनेटर तथा खुर्जा शाखा के कमेटी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया । सम्मेलन में कुल 15 सेंटर्स से लगभग 100 सदस्यों ने भाग लेकर निष्काम सेवा के महत्व पर चर्चा की। सदस्यों को मैडिटेशन मैराथन नामक प्रतियोगिता में भाग लेने का भी अवसर मिला जिनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया ।
![]()
