खुर्जा। भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह बड़े ही सुंदर, सुसंस्कृत एवं आकर्षक वातावरण में आयोजित किया गया। विदाई समारोह का आयोजन कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं विद्यालय की मैनेजर नीलम राठी द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके पश्चात निदेशक एवं मैनेजर के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग जी तथा उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने समारोह को अत्यंत रोचक एवं स्मरणीय बना दिया। विद्यालय के निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, बल्कि बच्चों को शिक्षा और जीवन की सीख देने वाले अत्यंत शिक्षाप्रद वचन भी कहे। उनके वचनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और सकारात्मक सोच का संदेश मिला, जिससे सभी विद्यार्थी प्रेरित हुए। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही दिशा में मेहनत करने से प्राप्त होती है। उनके वचनों से विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने की महत्वपूर्ण सीख मिली। वहीं उप-प्रधानाचार्या ने भी विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण एवं मार्गदर्शक वचनों के माध्यम से जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण प्रदर्शन और उनसे पूछे गए प्रश्नों के आधार पर मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। इसमें मिस्टर फेयरवेल के रूप में *दक्ष चौधरी* तथा मिस फेयरवेल के रूप में *शिवांगी शर्मा* का चयन किया गया। बड़े ही अनुशासन के साथ फेयरवेल में विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए जीवन की नई उड़ान भरने का संकल्प लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *