खुर्जा। भारत पुष्प। सोमवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी के मार्च-पास्ट द्वारा स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात निदेशक, मैनेजर, विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा द्वारा भगवान गणेश जी एवं माँ सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाया तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

निदेशक राहुल राठी ने बताया कि विद्यालय परिसर में वर्ष 2007 में इसी दिन मंदिर का निर्माण कर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष प्रबंधक द्वारा भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राएँ अपने अध्यापकों के साथ तहसील में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने गए।
![]()
