खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । विद्यालय के प्रबंधक बनारसी दास एवं  प्रबंध समिति ने खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने विद्यालय में नवनिर्मित शिशु उद्यान तथा टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए विद्यालय की 100 बहिनों को दशहरा स्थित T.H.D.C.Power Plant के सौजन्य से निशुल्क साइकिल वितरण किया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने कराया तथा कार्यक्रम का संचालन आचार्या मीनू कुमारी एवं राशि शर्मा ने किया ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *