-शादी की समस्त व्यवस्थाओं सहित गृहस्थ जीवन के लिए भेंट किए अनेक उपहार

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं शिव शक्ति मन्दिर सीकरी के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर निर्धन कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम भैंसरोली एवं ग्राम बक्सरा निवासी 2 बेहद अभावग्रस्त परिवारों की बेटियों को गोद लेकर शादी समारोह संपन्न कराया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा सामाजिक सहयोग से महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर ग्राम सीकरी के शिव शक्ति मन्दिर में हर वर्ष संपन्न इस कार्यक्रम में बेहद निर्धन, अनाथ या अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का घर बसाने के लिए समस्त योगदान किया जाता है। शिव शक्ति मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस बार अगौता क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली तथा अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम बक्सरा निवासी आर्थिक रूप से बेहद अभावग्रस्त अलग-अलग 2 परिवारों की बेटियों को गोद लेकर धूमधाम से दोनों का विवाह समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि इस पुण्य कार्य में विवाह की समस्त व्यवस्थाओं प्रीतिभोज, वस्त्र, आभूषण, टैंट, बारात आदि के साथ ही दोनों नव विवाहित दंपत्तियों के गृहस्थ संचालन हेतु समान मात्रा में अलग- अलग फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का सभी सामान कुर्सी, मेज, डबल बैड, गद्दे, कम्बल, बिस्तर, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, पंखा, मिक्सी, प्रेस, घड़ी, 51 बर्तन, 101 साड़ियां, मेकअप किट, दूल्हा-दुल्हन व परिवार के कपड़े, मन्दिर, बड़ी संख्या में गिफ्ट पैक, कन्यादान में नकद राशि आदि भी उपहारस्वरूप भेंट किये गए। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने भारत माता का चित्र प्रदान कर सुखद गृहस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं। महाशिवरात्रि की संध्या को संपन्न इस भव्य आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महासचिव मयूर अग्रवाल तथा शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट सहित नरेन्द्र सिंह, ललिता देवी, जेपी शर्मा, पारुल अग्रवाल, कौशल कुमारी, सुषमा ठाकुर, डॉ भूपेन्द्र कुमार, डॉ थान सिंह, सुशील आर्य, अनुज अग्रवाल, प्रवीण कुमार, आदेश कुमार, सुनील कुमार, नरेन्द्र शर्मा, कृष्णपाल सिंह, नीरज गहलोत, अशोक गहलोत एडवोकेट, रामअवतार लोधी, चाहत राजपूत, शुभित अग्रवाल, देव शर्मा, तुषार गुप्ता, आदेश कुमार, सुखेन्द्र पाल सिंह, हेमन्त गुप्ता, लकी पंडित, मुकुल राजपूत आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *