बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। आयुक्त खाद्य सरुक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार होली के पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। तहसील-स्याना के मै० पूजा डेयरी कस्बा खानपुर में खराब खोया व मक्खन सप्लाई करने की शिकायत की गयी थी। शिकायत की सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। द्वारा विशेष जॉच दल का गठन किया गया तथा औचक आज दिनॉक-21.02.2026 को स्याना तहसील के कस्बा खानपुर स्थित अमित सैनी पुत्र गजराज सिंह, पता-म०नं0-128, मोहल्ला नेकजन दरवाजा खानपुर गुन्टू पो० व थाना-खानपुर, जनपद-बुलन्दशहर की खोया व मक्खन दुकान पर छापामार कार्यवाही की गयी। मौके पर प्रतिष्ठान में खोया, फैट स्प्रेड, मिल्क फैट स्प्रेड इत्यादि खाद्य पदार्थ विक्रयार्थ संग्रहित पाये गये। मानक के अनुरूप न होने के संदेह के आधार पर खोया, फैट स्प्रेड, मिल्क फैट स्प्रेड के कुल-03 नमूनें संग्रहित किये गये। इसके उपरांत तहसील-सिकन्द्राबाद गोपालपुर इण्डस्ट्रीज एरिया स्थित मै० कियारा एडिबल्स प्रा०लि० का निरीक्षण टीम के साथ किया गया। यहाँ पर मौके पर मैक्रोनी, पास्ता, व सैवई का निर्माण किया जा रहा था। फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। यहाँ सेवई, पास्ता, व सूजी का कुल 03 नमूने संग्रहित किये गये। तहसील-सिकन्द्राबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री गंग इण्डस्ट्रीज एंड एलायड प्रोडक्ट लि० का निरीक्षण टीम के साथ किया गया। यहाँ पर मौके पर सरसों का तेल की पैकिंग की जा रही थी। मौके पर विनिर्माण से सम्बन्धित कोई तकनीकी कार्मिक उपस्थित नही था। मौके पर पैकेजिंग किये जा रहे सरसों का तेल, के कुल 02 नमूने संग्रहित किये गये तथा परिसर में ही सरसों के तेल के 194 टिन (प्रत्येक 15 ली०) पर माह अगस्त 2025 की पैकिंग तिथि प्रदर्शित थी। उक्त टिनों को जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज कर दिया गया है। जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग रू0-600000/- है। एकत्रित समस्त 08 नमूनों को जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। उक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में विनीत कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) – II, एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल कुमार कौशल, महेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, मनीषा शर्मा व सेनेट्री सुपरवाईजर, बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *