बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रदेश स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, प्रदेश में 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मी  राज सिंह, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह  लोधी सीडीओ निशा ग्रेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीप्ति मित्तल सहित सम्बंधित अधिकारी एवं नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया। जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त जनपद की कुल 47 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 427 सहायिकाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने हेतु 285 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।  कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी प्रदान की गई ताकि बच्चों के पोषण स्तर की सटीक निगरानी की जा सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की नई डिजाइन का विमोचन किया गया। साथ ही, नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।  इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *