खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने समस्त स्वयं सेविकाओं को नशा से दूर रहने की शपथ दिलवाई तदनंतर प्रतिभागियों ने पोस्टर बनाकर नशा की लत से दूर रहने का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति है। देश को प्रगति के पथ पर तभी आगे बढ़ाया जा सकता है जब युवा नशे की लत से दूर रहेंगे तथा जीवन में पुरुषार्थ कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने छात्राओं को अपने मित्रों संबंधियों व पारिवारिक जनों को भी नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन बहुत आवश्यक है नशा आपकी सफलता को भी असफलता में बदल सकता है इसीलिए सदैव नशे की लत से दूर रहना चाहिए।  डॉ मनु आर्या ने कहा कि नशा न केवल आपको शारीरिक तौर पर कमजोर करता है बल्कि मानसिक एवं आर्थिक हानि भी पहुंच जाता है इसीलिए सदैव नशे से दूर रहना चाहिए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *