सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बैशाख मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है इस दिन भगवान महावीर स्वामी जी की शोभायात्रा बड़े धूमधाम व गाजे बाजे से निकाली जाती हैं। उसी क्रम में मंगलवार को जैन समाज ने बड़े धूमधाम व गाजे बाजे से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा नगर के जैन दिगंबर मंदिर से शुभारंभ होकर नगर के हनुमान चौक, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, जी0टी रोड चौधरीबाड़ा बकरकसाबान, माधोदास बाजार, पुराने होली मेला रोड़ होते हुए जैन इंटर कॉलेज में भगवान महावीर स्वामी जी का जलाभिषेक विधी-विधान से किया।
इस मौके पर जैन इंटर कॉलेज शिक्षा समिति ने भगवान महावीर स्वामी जी की शोभायात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार किया साथ ही साथ स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी जो मनमोहक प्रस्तुति रही।
![]()
