खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्याम प्रेमी मस्त मंडल की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 01 अप्रैल को आयोजित होने वाले खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन के आयोजन के संबंध में विचार विर्मश किया गया। मीटिंग में बताया गया कि संकीर्तन में जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी व बरेली से राम श्याम बंधु व दिल्ली से विपिन गुप्ता अपने मनमोहक संकीर्तन की प्रस्तुति देंगे। संकीर्तन में भव्य दरबार आलौकिक श्रंगार अखंड ज्योति 56 भोग इत्र वर्षा मुख्य आकर्षण होगें। मीटिंग में रोहित बंसल एड० विपुल अग्रवाल मिंकू बिंदल यश गुप्ता जतिन सजल व मोहित आदि मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *