–पहली बार महिलाओं के हाथ में दी गई कमान

खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद की नगर इकाई का चुनाव प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक राजीव गुप्ता व चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता आदर्श के द्वारा संपन्न कराया गया। बताया गया कि नगर में भारत विकास परिषद की शुरूआत 36 वर्ष पूर्व की गई थी पहली बार इसकी कमान महिला शक्ति के हाथों में सौंपी गई है। जिसमें अध्यक्ष पद पर अलका गर्ग सचिव नीलम रूहेला कोषाध्यक्ष पद पर गीता गोयल को चुना गया। इस दौरान राजीव गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव अन्य जिलों में भी उदाहरण बनेगा। निवर्तमान अध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट ने निर्वाचित पदाधिकारियों को मंचासीन कराया। इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष अलका गर्ग ने कहा कि वह विश्वास दिलाती हैं कि पूर्ण समर्पण व सहयोग के साथ कार्य करेंगी। इस दौरान राहुल राठी कुशाग्र अग्रवाल राजीव तायल नीलम राठी हिना अग्रवाल दीपशिखा सुमन अग्रवाल मीनू अग्रवाल कल्पना अरोरा सारिका गोयल शैफाली पांडे अलका गोयल प्रेमप्रकाश अरोरा विनीत आर्य राहुल राठी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *