खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा डॉ गीता सिंह के योजन में एक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान“गाइडेंस एंड काउंसलिंगएजअ टूल फॉर क्वालिटी एनहैंसमेंट इन हायर एजुकेशन”विषय पर ऑनलाइन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सोनी जैन (साइकोलॉजिस्ट एंड काउंसलर) ने बताया कि वर्तमान समय में छात्र जीवन में उन्नति करने के लिए परामर्श और निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यवसाय के चयन, शैक्षिक विषयों के चयन, व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के निदान व समाधान, हेतु परामर्श व निर्देशन लेना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपललिए ने बताया कि छात्राओं में कौशल क्षमता बढ़ाने व उनके सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर महाविद्यालय द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन व्याख्यान/सेमिनार/कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। आज का व्याख्यान इस श्रृंखला की एक कड़ी  है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गीता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में तनाव प्रबंधन एवंनिर्देशन और परामर्श कौशल विकास पाठ्यक्रम चल रहे हैं। छात्राएं कैरियर काउंसलिंग को व्यवसाय के रूप में अपना सकतीं हैं। इस अवसर पर प्रो.रेखा चौधरी तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *