सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को राम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था इसलिए पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव हवन यज्ञ कर हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा वितरण मनाया जाता है। उसी क्रम में हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के मंदिर श्री बालाजी महाराज, हनुमान चौक मंदिर व मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ एवं मंदिर श्री शिवालय हरजसलाल पुराने स्टेट बैंक के सामने ओर नगर के अन्य मंदिरों को खुब सजाया सँवारा गया और हनुमान जी की विधीविधान से पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ कर हनुमान चालीसा पाठ व आरती वंदन एवं भजन कीर्तन कर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
बालाजी मंदिर पर विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रंद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेककर हाजिरी लगाई और हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया। मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।
![]()
