अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना अहमदगढ़ देहात क्षेत्र के गांव के पास जंगल में कुंए से 7 दिन से लापता किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने बताया की सुबह अहमदगढ़ थाना पर सूचना मिली थी की गांव छोटा बांस के जंगल में एक कुंए में एक शव पड़ा हुआ है इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसपी देहात तेजवीर सिंह सीओ शिकारपुर, जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकाल कर देखा तो उसकी पहचान अनमोल पुत्र हरिराज के रूप में हुई है और बताया की यह किशोर कक्षा 11 का छात्र था और यह 29-30 मार्च 26 की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था जिसकी परिजन लगातार तलाश में जुटे हुए थे।

बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी हैं और इसमे 5 टीम लगा दी गयी और ओर शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा और उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *