–महोत्सव में सहयोगियों को कमैटी ने प्रदान किए स्मृति चिंह

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर 19 मार्च से चल रहे श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव 2026 का गुरुवार 2 अप्रैल की देर शाम अंबा भवन में विधिवत रूप से समापन किया गया । कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मंदिर कमेटी के संरक्षक रविंद्र अग्रवाल, भूदत्त शर्मा प्रधान देवेश कौशिक, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एड. अजय गर्ग, पूर्व प्रधान अनिल महाराजा एवं संजय वर्मा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट के साथ अनेक सदस्यों द्वारा खुर्जा वाली मैया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मंदिर के प्रधान देवेश कौशिक द्वारा महामंत्र का जाप कराया गया। मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल द्वारा श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए स्काउट गाइड, मंदिर सेवादार कर्मचारी,पत्रकार बंधु, संकीर्तन मंडल, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारी एवं जिनके द्वारा महोत्सव को सफल बनाने के लिए कार्य या प्रयास किए गए थे सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान देवेश कौशिक द्वारा श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा महोत्सव के समापन की औपचारिक घोषणा की गई । कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अनेक सदस्य व नगर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *