सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर की राधा कृष्ण सेवा समिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष विभोर गुप्ता द्वारा अपने दो वर्ष के कार्यकाल में समिति के माध्यम से की गई गतिविधियों की जानकारी दी व महासचिव दीपक शर्मा द्वारा रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा आय व्यय का विवरण पेश किया गया। संस्थापक बिजेंद्र सिंह द्वारा समिति के द्विवार्षिक पदाधिकारियों के चुनाव का संचालन किया गया जिसके अन्तर्गत अध्यक्ष वेद प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता कौशिक, महासचिव अमर प्रताप, कोषाध्यक्ष    मनोज गुप्ता, सहायक कोषाध्यक्ष लक्ष्य कुमार, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सलाहकार राजकुमार चौधरी, सहायक सलाहकार देवराज चौहान, कानूनी सलाहकार दीपक सैनी, सचिव अर्जुन सिंह व सहसचिव  प्रफुल्ल गर्ग का चयन किया गया।

कार्यक्रम के संरक्षक विभोर गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। नवनियुक्त अध्यक्ष  वेदप्रकाश ने आगामी योजनाओं और आने वाले समय में भी ऐसे ही समर्पण और सक्रियता से संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन महासचिव दीपक शर्मा ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *