बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना खानपुर पुलिस ने 6-7 अप्रैल 26 को यक्ष ऐप के माध्यम से तीन शातिर चोरों को ज्वैलरी सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने 6-7 अप्रैल 26 को अमरपुर बंबा के पास से चेकिंग के दौरान यक्ष ऐप के माध्यम से महिला सहित तीन शातिर चोरों को ज्वैलरी सहित गिरफ्तार कर लिया।
इसके पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया की 16 मार्च 26 को एक ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर ज्वैलरी चोरी कर ली थी इसके क़ब्ज़े से तीन सोने की चैन, 69 ग्राम की सोने की सिल्ली/ बिस्कीट, 2 अवैध तमंचे, कारतूस व बाईक बरामद कर लिया गया है।
![]()
