-राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह की सफलता हेतु बनी रणनीति
खुर्जा: {भारत पुष्प} समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की बुलंदशहर यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले संगठन के 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
यह बैठक संस्था के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जितेन्द्र बच्चन के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि इस समारोह में देश के 9 राज्यों से चयनित 51 विशिष्ट विभूतियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये वे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद बुलंदशहर से भी कई प्रतिभाओं को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। बैठक में 5 अप्रैल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं और रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर बैठक में राजेंद्र भारद्वाज, राम दिवाकर, संजीव भारद्वाज, मोहित कौशिक, प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी”, एडवोकेट ममता अग्रवाल, सरिता गुप्ता, एमपी सिंह राणा, जय किशन जय, श्याम दिवाकर, सोनपाल पाल, सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *