बुलंदशहर। । भारत पुष्प। जिला कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 मार्च 2026 को किया जा चुका है जिसका समापन 19 अप्रैल 2026 को होगा। प्रदर्शनी के रविन्द्र नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रविन्द्र नाट्यशाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उपस्थित दर्शकों द्वारा खूब आनन्द लिया गया। संचालित जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अवसर जिलाधिकारी श्रुति ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गई हैं। आपके जनपद की ऐतिहासिक प्रदर्शनी है जिसमें आप समस्त परिवार सहित आएं और आनन्द उठाएं। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के खान-पान व *एक जनपद एक उत्पाद* सहित अन्य उत्पादों की बिक्री की जा रही है। आप समस्त परिवार सहित खरीदारी कर कार्यक्रमों का आनन्द उठाएं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *