अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को तहसील अनूपशहर पुलिस-स्वाट टीम व 50 हजार के ईनामी वांछित बदमाश संग हुई मुठभेड़ में आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया की आजकल उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

उसी क्रम में आज जब अनूपशहर पुलिस बुलंदशहर अड्डा पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रही काले रंग की बाईक आती दिखाई दी उसको रुकने का ईशारा किया तो वह वापस अनुपशहर संभल रोड़ पर भागने लगा और आगे जाकर उसकी बाईक फिसल गयी अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ समझकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा में हेतु फायरिंग की तो पुलिस की गोली लगने से ईनामी बदमाश को लग गयी जिससे आरोपी घायल हो गया और उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हेतु अस्पताल में भेज दिया गया इस आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद पुत्र रामेश्वर प्रसाद के रूप में पहचान बतायी गयी है। बताया कि यह आरोपी वर्ष 2007 में पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट से फरार हो गया था इस शातिर बदमाश पर लगभग 8 मुकदमें दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक बाईक,अवैध तमंचा व खोका व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके प्रति अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *