बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड (दर्पण) पर राजस्व विभाग की प्रगति की विस्तृत रूप से समीक्षा की। शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड में माह मार्च 2026 की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश में जनपद को राजस्व विभाग की रैंक में 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। संबंधित कार्यक्रमों से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माह अप्रैल 2026 की प्रगति में सुधार लाकर रैंकिंग में सुधार करें। नियमति अन्तराल पर सम्बन्धित अधिकारियों से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस करके समीक्षा की जाए यदि इसके बावजूद भी प्रगति नहीं होती है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, जिला खाद्य व सुरक्षा अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बुलन्दशहर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
![]()
