खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा का वार्षिक चुनाव संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी, संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डीसी गुप्ता “कांटे वाले” को मुख्य संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। चंद्रमोहन मित्तल ने कहा कि डीसी गुप्ता लंबे समय से समाज सेवा, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन, अनुभव एवं नेतृत्व से समिति को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी, जिससे संगठन के उद्देश्यों—जैसे जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना एवं सेवा कार्यों का विस्तार—को और अधिक मजबूती मिलेगी। चुनाव में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष बसंत कानोडिया जिला उपाध्यक्ष नवीन बंसल नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष संजय गर्ग सचिव रवि अग्रवाल सह सचिव प्रियांशु बंसल कोषाध्यक्ष अरुण गर्ग आय-व्यय निरीक्षक मुकेश राजोरा जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पंडित (पत्रकार) रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *