खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में वरिष्ठ नागरिक परिवार के पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश ‘प्रदीप’ (संरक्षक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटरी व्यवसायी ठाकुर दुष्यंत सिंह उपस्थित रहे। चुनाव के परिणाम में अध्यक्ष डॉ० आरसी वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन कुमार गोविल, सचिव अजय कौशल, उपसचिव राजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार गुप्ता, संयोजक आशुतोष मित्तल रहे। इसके अतिरिक्त त्रिलोक चंद गौड़ (संरक्षक) रवि शंकर शर्मा, केके शर्मा, महेश भार्गव, राकेश कुमार गर्ग, विनोद शुक्ला, देवेश कौशिक, जयभगवान अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ठा० दुष्यन्त सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे तो सभी सदस्य अभी नौजवान नज़र आ रहे हैं। आपके सेवा कार्य देखकर लगता है कि आप सभी अभी ऊर्जावान हैं।
![]()
