शिकारपुर। ।भारत पुष्प। नगर पालिका द्वारा मंडी परिसर में संचालित अस्थाई गौशाला का जिलाधिकारी श्रुति ने औचक निरीक्षण करते हुए गौवंशो के भरण पोषण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में 212 गौवंश संरक्षित है जिनकी देखरेख के लिए केयरटेकर तैनात है। गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौवंशो के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए टब इत्यादि से नहीं। नियमित साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।  सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग की जाए। गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। गौशाला में बनाए जाने वाले सभी रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए।  साईं मंदिर के समीप नगर पालिका के द्वारा निर्माणाधीन स्थाई गौशाला का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। ईओ नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला का निर्माण कार्य 01 वर्ष पूर्व किया जाना निर्धारित था लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यदि इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। गौशाला के निर्माण कार्य में देरी के लिए ईओ नगर पालिका शिकारपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा सही प्रकार से पर्यवेक्षण नहीं किए जाने तथा संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्य पूर्ण कराने के लिए की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की जाए।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शिकारपुर, ईओ नगर पालिका शिकारपुर सहित सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *