खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में महिला अध्ययन केंद्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत आज महाविद्यालय में बृहद् हस्ताक्षर अभियान तथा मानव श्रृंखला के निर्माण के माध्यम से स्त्री सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान कर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई । कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएं नीलू सिंह, प्रोफेसर बिना माथुर, प्रोफेसर रेखा चौधरी, प्रोफेसर साहिल, डॉ अनामिका द्विवेदी एकता चौहान, डॉ मनु आर्या, रेखा कुमारी, रेनू भाटी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *