सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार सुत्रों व महाज्ञानियो के बताये अनुसार बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को शिरोमणी भगवान श्री परशुराम जी महाराज का जन्म हुआ था इसलिए अक्षय तृतीया को शिरोमणी भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उसी क्रम में रविवार को अक्षय तृतीया को भारत देश में पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ एवं आरती वंदन कर प्रसाद वितरण करके परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।
नगर के बाजार चौधरीबाडा़ में प्रिय बिहारी मंदिर में व हीरा कोलोनी के काली मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ एवं आरती वंदन कर प्रसाद वितरण कराकर मनाया गया। इस मौके पर नगर के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
![]()
