स्याना। ।भारत पुष्प। शनिवार को तहसील स्याना में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण परिषदीय विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं एवं निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की महिला कार्मिकों ,पंचायतीराज की ओर से महिला प्रधान ,महिला एवं बाल विकास की ओर से आंगनवाड़ी व ग्रामीण विकास की ओर से समूह की महिलाओं व लखपति दीदी को प्लांटर्स देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी को पौधे एवं प्रमाणपत्र तथा बच्चों को स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप ज़िलाधिकारी स्याना रवींद्र प्रताप सिंह व समस्त तहसील का स्टाफ़ तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल, गोपाल त्यागी एवं आयशा बी सहित आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *